Ross Taylor: लेजेन-जेड टी10 लीग भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है। लीग की रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली टीम ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की अगुवाई में एक आकर्षक टीम का अनावरण किया है। टीम का कप्तान रॉस टेलर को बनाया गया है।

Advertisement

उनके साथ अनुरीत सिंह, फाजिल अली जैसे घरेलू दिग्गज और अभिषेक यादव, कोहिनूर तुर्की, रवि कुमार दीक्षित और मोहम्मद यासिर जैसे होनहार नाम भी हैं। यह टीम टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक टीमों में से एक होने का वादा कर रही है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली का अधिग्रहण दुबई स्थित उद्यमी संदीप चाचरा ने किया है। उन्हें विश्वास है कि यह नया अध्याय क्रिकेट के परिदृश्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, "मेरा दिल अब भी गली क्रिकेट के लिए धड़कता है। यह लीग एक टूर्नामेंट से कहीं बढ़कर है। यह एक आंदोलन है। मैं उन बच्चों का समर्थन करना चाहता हूं, जो कभी मेरी तरह सड़कों पर नंगे पांव खेलते थे।"

लेजेन-जेड टी10 लीग के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा, "संदीप चाचरा जैसे वैश्विक उद्यमी और मोंडस प्रॉपर्टीज जैसे ब्रांड का हमारी लीग में प्रवेश हमारे विजन में विश्वास का प्रमाण है। रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली को अब एक ऐसी टीम का समर्थन प्राप्त है, जो व्यवसाय और जुनून, दोनों को समझती है।"

लेजेन-जेड टी10 लीग के सीओओ सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा, "जब हमने लीग की कल्पना की थी, तो हम चाहते थे कि प्रत्येक टीम महत्वाकांक्षा, दिल और जमीनी स्तर के क्रिकेट से सच्चा जुड़ाव दिखाए। मोंडस प्रॉपर्टीज के पास रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली का स्वामित्व होने के साथ, हमें वह सब मिल गया है। चाचरा का सफर और जुनून अपार मूल्य प्रदान करते हैं, और हम लीग में उनके द्वारा लाई गई ऊर्जा और नेतृत्व को देखने के लिए उत्साहित हैं।"

Advertisement

लीग 7 अगस्त से 11 अगस्त तक दैनिक ट्रिपल-हेडर के साथ शुरू होने के लिए तैयार है। समापन 13 अगस्त को होगा।

लेजेन-जेड टी10 लीग के सीओओ सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा, "जब हमने लीग की कल्पना की थी, तो हम चाहते थे कि प्रत्येक टीम महत्वाकांक्षा, दिल और जमीनी स्तर के क्रिकेट से सच्चा जुड़ाव दिखाए। मोंडस प्रॉपर्टीज के पास रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली का स्वामित्व होने के साथ, हमें वह सब मिल गया है। चाचरा का सफर और जुनून अपार मूल्य प्रदान करते हैं, और हम लीग में उनके द्वारा लाई गई ऊर्जा और नेतृत्व को देखने के लिए उत्साहित हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉस टेलर (कप्तान), कीथ इंग्राम, प्रवीण कुमार, अनुरीत सिंह, फाजिल अली, निमेश पटेल, अभिषेक यादव, कोहिनूर तुर्की, रवि कुमार दीक्षित, क्षितिज, पांडुरंग मगर, शिवेश पांडे, मोहम्मद यासिर, युवराज उइके, अर्जुन वसिता और विजेंद्र सिंह नागरवाल।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार