Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जयपुर के इस मैदान पर यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आईपीएल 2025 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे, जो इस मुकाबले से पहले इस ग्राउंड का सर्वाधिक टोटल था। आरआर का यह पहली पारी में खेलते हुए भी सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 में बनाए गए 2 विकेट खोकर 222 रन के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स का यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जयपुर के इस मैदान पर यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
डोनोवन फेरेरा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 33 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, कप्तान रियान पराग एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन ही बना सके। वहीं, शिमरोन हेटमायर 10 गेंदों में महज 11 रन ही बना सके। रवींद्र जडेजा 4 और जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि प्रफुल्ले हिंगे, पैट कमिंस और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाया।