डरबन सुपर जायंट्स (डीएसजी) ने एसए20 सीजन 4 से पहले वेस्टइंडीज के ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर सुनील नरेन की जगह साउथ अफ्रीका के ऑफ-स्पिनर साइमन हार्मर को अस्थायी रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

Advertisement

एक बयान में कहा गया, "सुनील नरेन अन्य प्रतिबद्धताओं को पूरी करने के बाद अपने पहले एसए20 सीजन के लिए किंग्समीड पहुंचेंगे।" डरबन सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड है। इस टीम के कोच लांस क्लूजनर हैं।

Advertisement

साइमन हार्मर ने एसए20 लीग में अपने करियर की शुरुआत डरबन सुपर जायंट्स की ओर से की थी। उन्होंने इस टीम के लिए 4 मुकाबले खेले, जिसकी 2 पारियों में कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप की तरफ से अगले दो सीजन में कुल 19 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट हासिल किए।

36 वर्षीय साइमन हार्मर प्रोटियाज टेस्ट टीम के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद डीएसजी में शामिल हुए हैं, उन्होंने टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान और भारत की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया था।

अक्टूबर में साइमन हार्मर ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में 8 विकेट हासिल किए थे। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की।

36 वर्षीय साइमन हार्मर प्रोटियाज टेस्ट टीम के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद डीएसजी में शामिल हुए हैं, उन्होंने टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान और भारत की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइमन हार्मर के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 14 टेस्ट मुकाबलों में 21.79 की औसत के साथ 69 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 237 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उनके नाम 1,020 विकेट हैं। 103 लिस्ट ए मुकाबलों में इस गेंदबाज ने 111 विकेट निकाले हैं। हार्मर ने अपने करियर में 212 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 28.47 की औसत के साथ 178 सफलताएं हासिल कीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार