भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को आईपीएल 2026 में पहली बार अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया और शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। सैमसन की इस पारी की भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने प्रशंसा की है।

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "आप उसके वैगन व्हील से देख सकते हैं कि वह मैदान के चारों ओर खेलता है। ऐसा नहीं है कि उसका ऑफ-साइड या ऑन-साइड मजबूत है। जो बात सच में बहुत प्रभावी थी, वह यह थी कि वह सीधे बल्ले से खेलना चाहता था। जब आपका शुरू का सोचने का तरीका सीधे बल्ले से खेलना होता है, और फिर जब कोई गेंदबाज शॉर्ट पिच करता है तो आप उसमें बदलाव करते हैं। फिर, बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत आसान हो जाता है। उसकी गेम अवेयरनेस बहुत अच्छी है, और जब वह रन बनाना शुरू करता है, तो उसका पूरा फायदा उठाता है।"

Advertisement

कुंबले ने कहा, "हमने यह टी20 विश्व कप में देखा था। वह उन नब्बे रनों की पारियों को शतक में नहीं बदल पाया था, लेकिन इस गेम में यह अलग था। यह सीएसके के लिए उसका पहला शतक था और कुल मिलाकर उसका चौथा, सीएसके फैंस के लिए और संजू सैमसन के लिए भी एक बड़ी राहत थी, क्योंकि पहले तीन मुश्किल मैचों के बाद उस पर बहुत दबाव था।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि अगर आप सीएसके कैंप को देखें, तो सपोर्ट स्टाफ समेत हर खिलाड़ी की बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि उन्हें इस जीत की बहुत जरूरत थी। उन्हें राहत मिलेगी, और अब जब उनकी पहली जीत बोर्ड पर है, तो उन्हें लगने लगेगा कि उनके पास मौका है। एक बार जब आप आईपीएल में जीतना शुरू कर देते हैं, तो यह हमेशा मोमेंटम के बारे में होता है।

कुंबले ने कहा, "हमने यह टी20 विश्व कप में देखा था। वह उन नब्बे रनों की पारियों को शतक में नहीं बदल पाया था, लेकिन इस गेम में यह अलग था। यह सीएसके के लिए उसका पहला शतक था और कुल मिलाकर उसका चौथा, सीएसके फैंस के लिए और संजू सैमसन के लिए भी एक बड़ी राहत थी, क्योंकि पहले तीन मुश्किल मैचों के बाद उस पर बहुत दबाव था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले 3 मैचों से लगातार बड़ी पारी खेलने में असफल रहे सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 56 गेंदों पर 4 छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए और टीम को 23 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार