भारत के साथ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में ले जाने का सबसे बड़ा श्रेय सेनुरन मुथुसामी को जाता है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सेनुरन ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाते हुए एक समय 246 पर 6 विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका को 489 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुथुसामी ने अपने शतक को अपने लिए बेहद खास पल बताया।

Advertisement

मुथुसामी ने कहा, "इतनी भीड़ में शतक बनाना मेरे लिए सच में एक खास पल था। मुझे खुशी है कि मैं टीम में अपना योगदान दे सका और पहली पारी में कुछ रन बना सका, जो हमेशा जरूरी होता है। वेरेन और मार्को ने भी विशेष पारी खेली। जानसेन के लंबे छक्के अविश्वसनीय थे। उसकी स्ट्राइकिंग शानदार थी।"

दक्षिण अफ्रीका ने 246 रन पर अपना 6 विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मुथुसामी ने काइल वेरेन (45 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 88 और मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।

मुथुसामी ने 206 गेंद पर 2 छक्के और 10 चौके लगाते हुए 109 रन की पारी खेली। मार्को जानसेन शतक लगाने का मौका चूक गए। वह 93 के स्कोर पर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। मुथुसामी और जानसेन की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने 246 रन पर अपना 6 विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मुथुसामी ने काइल वेरेन (45 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 88 और मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

31 साल के सेनुरन मुथुसामी दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहतरीन ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। मुथुसामी ने अब तक 8 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 811 रन बनाए हैं और 22 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार