South Africa: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 51 रन से जीता। क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए। इस मैच में जिताऊ पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। जीत के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने बताया कि भारत के लिए मैच में स्थिति कहां उलट हो गई थी।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की, तब स्थिति उलट गई। पिच में गति भी आ गई। गेंद तेजी से मूव होने लगी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद धीमी थी और कम मूव हो रही थी। यही दोनों पारियों की स्थितियों में सबसे बड़ा फर्क था।"

Advertisement

क्विंटन डी कॉक ने अपनी तूफानी पारी को लेकर कहा, "मुझे खुद नहीं पता क्या हो रहा था, यह बस हो रहा था। शायद यही बात है कि जब मैं बल्लेबाजी में सेट हो जाता हूं, तो उसे पूरी तरह भुनाने की कोशिश करता हूं। मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक-दूसरे के खिलाफ बहुत बार खेलते हैं। हम हमेशा अच्छी पिचों पर खेलते हैं, खासकर भारत में।"

मैच खत्म होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की, तब स्थिति उलट गई। पिच में गति भी आ गई। गेंद तेजी से मूव होने लगी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद धीमी थी और कम मूव हो रही थी। यही दोनों पारियों की स्थितियों में सबसे बड़ा फर्क था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार