भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी।

Advertisement

एक नन्हे फैन ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस मैच को देखने के लिए सुबह 6 बजे ही उठ गया था। मैं इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को जीतेगी। भारत सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगा।

Advertisement

एक अन्य फैन ने कहा, "भारत इस मुकाबले को तीन दिन में जीत सकता है। पिछले ही मैच में पता चल गया था कि वेस्टइंडीज को भारत के गेंदबाजों का सामना करने में कठिनाई हो रही थी।"

फैंस चाहते हैं कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह बने। एक युवा फैन ने कहा, "इस मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है। हम चाहते हैं कि दिल्ली में और अधिक मैच हों, ताकि हमें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का मौका मिले। भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। ये एकतरफा सीरीज होगी।"

एक अन्य फैन ने कहा, "जब भी दिल्ली में मैच होता है, हम उसे देखने स्टेडियम पहुंच जाते हैं। मैं विराट कोहली का फैन हूं, लेकिन आज इस मुकाबले में शुभमन गिल को सपोर्ट करने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि गिल शानदार बल्लेबाजी करेंगे।"

फैंस चाहते हैं कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह बने। एक युवा फैन ने कहा, "इस मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है। हम चाहते हैं कि दिल्ली में और अधिक मैच हों, ताकि हमें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का मौका मिले। भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। ये एकतरफा सीरीज होगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में भी भारतीय क्रिकेट टीम से इसी प्रदर्शन की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार