New Delhi: वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए महज 121 रन का टारगेट दिया है। मुकाबले के चौथे दिन वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 390 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को दो मुकाबलों की इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का 'गोल्डन चांस' मिल गया है।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। यशस्वी जायसवाल ने 175, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। इस पारी में जोमेल वारिकन को सर्वाधिक 3 सफलताएं हाथ लगीं।

Advertisement

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर ऑलआउट हो गई। एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने टीम के खाते में 36 रन जोड़े। भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की।

मेजबान टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि रवींद्र जडेजा को 3 सफलताएं हाथ लगीं।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। इस पारी में भी मेहमान टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने 35 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए।

यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का खतरा टाल दिया। कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए।

Advertisement

कैंपबेल के पवेलियन लौटने के बाद शाई होप ने कप्तान रोस्टन चेज के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को लीड दिलाई।

यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का खतरा टाल दिया। कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 विकेट हाथ लगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार