भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सर्जरी के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अय्यर ने अपनी रिकवरी को लेकर अपडेट दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक्सरसाइज बाइक पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने फैंस को बड़ी राहत दी है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। उनकी स्प्लीन में गंभीर चोट आई थी। सिडनी में शुरुआती स्कैन में अंदरूनी रक्तस्त्राव का पता चला, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें बीसीसीआई और लोकल मेडिकल स्पेशलिस्ट की निगरानी में रखा गया।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान डॉक्टरों ने ब्लीडिंग रोकने के लिए एक माइनर सर्जरी की, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर हो गई।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अय्यर फॉलो-अप जांच के लिए कुछ दिन सिडनी में ही रहे। इसके बाद में अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहे हैं। घर लौटने के बाद से अय्यर डॉ. दिनशॉ पटेल की रेगुलर मेडिकल देखरेख में थे।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान डॉक्टरों ने ब्लीडिंग रोकने के लिए एक माइनर सर्जरी की, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रेयस अय्यर ने भारत की ओर से 73 वनडे मुकाबलों में 47.81 की औसत के साथ 2,917 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 23 अर्धशतक निकले। इसके अलावा, 51 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 30.66 की औसत के साथ 1,104 रन जुटाए हैं। अय्यर ने 14 टेस्ट मैच की 24 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 1,104 रन अपने नाम किए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार