ODI Match: श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी (वीएचटी) 2025-26 के लिए मुंबई की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर ने शार्दुल ठाकुर की जगह ली है, जो चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक मुंबई की कमान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के पास थी, लेकिन काफ इंजरी के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

एसोसिएशन ने सोमवार को एक बयान में कहा, "एमसीए को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के शेष लीग मैचों के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।"

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस अय्यर को कैच लेने के दौरान स्प्लीन इंजरी हुई थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से दूर हैं। अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में इस शर्त पर शामिल किया गया है कि वे जल्द फिटनेस हासिल कर लेंगे।

वनडे टीम की घोषणा करते हुई बीसीसीआई ने कहा था कि अय्यर की फिटनेस का आकलन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। अगर उन्हें फिट घोषित किया जाता है तो वह वनडे टीम में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके फिट होने की संभावना है।

अगर अय्यर इंटरनेशनल मुकाबलों में वापसी के लिए हरी झंडी मिलती है, तो एमसीए को विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान को नियुक्त करना होगा।

Advertisement

वनडे टीम की घोषणा करते हुई बीसीसीआई ने कहा था कि अय्यर की फिटनेस का आकलन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। अगर उन्हें फिट घोषित किया जाता है तो वह वनडे टीम में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके फिट होने की संभावना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

5 में से 4 मुकाबले जीतकर मुंबई की टीम ग्रुप सी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। मुंबई ने 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, जबकि 8 जनवरी को पंजाब के विरुद्ध मुकाबले खेलने हैं। यह दोनों मुकाबले जयपुर में आयोजित होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार