Sanath Jayasuriya: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से पहले टीम का अंतरिम मुख्य कोच नामित किया है।

Advertisement

जयसूर्या ने क्रिस सिल्वरवुड की जगह ली है, जिन्होंने टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह पद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए छोड़ दिया था।

Advertisement

बता दें, वानिंदु हसरंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम टी20 विश्व कप 2024 के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। उसे बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हार मिली।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान में कहा है कि जयसूर्या सितंबर 2024 में श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के पूरा होने तक इस पद पर काम करेंगे।

मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या के पहले कार्यकाल में 27 जुलाई से भारत के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच होंगे। वह वर्तमान में श्रीलंका क्रिकेट के फुलटाइम 'क्रिकेट सलाहकार' के रूप में काम कर रहे हैं।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान में कहा है कि जयसूर्या सितंबर 2024 में श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के पूरा होने तक इस पद पर काम करेंगे।

Advertisement

1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 14 शतकों और 31 अर्द्धशतकों की बदौलत 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 445 वनडे मैचों में 28 शतकों और 68 अर्धशतकों की मदद से 32.36 की औसत से 13,430 रन बनाए। उन्होंने 1996 के वनडे विश्व कप में श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार