Abu Dhabi: हार्दिक पंड्या ने लंबे वक्त बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए अपना जलवा बिखेरा है। मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप-सी मैच में हार्दिक पंड्या को पंजाब के खिलाफ ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

हार्दिक पंड्या ने पंजाब के खिलाफ 42 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ नाबाद 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा, उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया। हार्दिक पंड्या के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत बड़ौदा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन टीम की दूसरी जीत रही।

Advertisement

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 8 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

इस टीम को प्रभसिमरन सिंह और कप्तान अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.1 ओवरों में 53 रन जुटाए। प्रभसिमरन 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली।

पंजाब ने 92 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। यहां से नेहल वढेरा ने नमन धीर के साथ 43 गेंदों में 80 रन जुटाते हुए टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

इस टीम के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 69 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल रहे, जबकि नमन धीर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

विपक्षी टीम की तरफ से राज लिंबानी ने 36 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पंड्या, रसिख सलाम और अतित शेठ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में बड़ौदा ने 19.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 66 रन जुटाए। शाश्वत रावत 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि विष्णु सोलंकी ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

टीम 92 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवालिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 109 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

Advertisement

इसके जवाब में बड़ौदा ने 19.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 66 रन जुटाए। शाश्वत रावत 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि विष्णु सोलंकी ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में चोटिल हुए थे। यह मैच 26 सितंबर को खेला गया था। इसके बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए पंड्या को लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार