भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का विश्व कप का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप के फाइनल में मंधाना ने 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। इस पारी की बदौलत उन्होंने मिताली राज के विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन के भारतीय महिला बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप में मिताली राज ने 409 रन बनाए थे। मंधाना ने विश्व कप 2025 के 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाकर मिताली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची लंबी कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप के फाइनल में मंधाना ने 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। इस पारी की बदौलत उन्होंने मिताली राज के विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन के भारतीय महिला बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप में मिताली राज ने 409 रन बनाए थे। मंधाना ने विश्व कप 2025 के 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाकर मिताली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंधाना का टेस्ट और टी20 करियर भी शानदार रहा है। 7 टेस्ट मैचों में 2 शतक सहित 629 रन और 153 टी20 मैचों में 1 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 3,982 रन बनाए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार