T20 World Cup: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' ईशान किशन को सराहा है, जिन्होंने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली।

Advertisement

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई।

Advertisement

इस शानदार जीत के साथ भारतीय कप्तान ने कहा, "यह पूरे देश की जीत है। हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे। ईशान किशन ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह वही अंदाज है जो वह पिछले कुछ मुकाबलों और घरेलू क्रिकेट में दिखाते आ रहे हैं। महज 1 रन पर टीम का पहला विकेट गिरने के बाद किसी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी और ईशान ने यह काम शानदार ढंग से किया।"

तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। तिलक ने इस मुकाबले में 25 रन बनाने के साथ 1 विकेट हासिल किया, जबकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में ताबड़तोड़ 11 रन बनाए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि इस मैदान पर 155 का स्कोर भी काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता था। उन्होंने कहा, "जैसे ही हम 175 के स्कोर तक पहुंचे, लगा कि यह हम 15–20 रन ज्यादा बना चुके हैं। अगर स्कोर 155 होता, तो यह बहुत टाइट मैच होता। हार्दिक पंड्या ने नई गेंद लेकर जिम्मेदारी संभाली और फिर जसप्रीत बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों हैं।"

तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। तिलक ने इस मुकाबले में 25 रन बनाने के साथ 1 विकेट हासिल किया, जबकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में ताबड़तोड़ 11 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के बाद सूर्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुकाबले की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हर हर महादेव।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार