भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी को शामिल किया है।

Advertisement

लुंगी एंगिडी को दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के कवर के तौर पर शामिल किया है। रबाडा इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। इसी वजह से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए लुंगी एंगिडी को टीम में शामिल किया है। रबाडा फिट नहीं होंगे, तो एंगिडी खेल सकते हैं। रबाडा रिब इंजरी से जूझ रहे हैं।

Advertisement

एंगिडी की वापसी से साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। वह पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पूरी फिटनेस के बाद स्क्वॉड में शामिल किया है। 29 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी 20 टेस्ट मैचों में 58 विकेट ले चुके हैं। एंगिडी ने आखिरी टेस्ट जून 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

लुंगी एंगिडी को दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के कवर के तौर पर शामिल किया है। रबाडा इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। इसी वजह से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए लुंगी एंगिडी को टीम में शामिल किया है। रबाडा फिट नहीं होंगे, तो एंगिडी खेल सकते हैं। रबाडा रिब इंजरी से जूझ रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुवाहाटी में पहली बार पुरुष टीम का टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में पिच को लेकर दोनों टीमें संशय में होंगी। स्थानीय होने के बाद भी भारतीय टीम को पिच का अनुभव नहीं है। इसलिए गुवाहाटी टेस्ट रोमांचक होने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार