South Africa: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह वनडे और टी-20 खेलना जारी रखेंगे।

Advertisement

नए साल की शुरुआत में यह दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले, पिछले हफ्ते केपटाउन में भारत के खिलाफ डीन एल्गर ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला।

Advertisement

हेनरिक ने 85 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले जहां उन्होंने 46.09 की औसत से 5347 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और सीएसए 4-डे सीरीज़ में मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटन्स के लिए 292 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

हेनरिक ने रिटायरमेंट की घोषणा इंस्टाग्राम पर की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। मैं इस फॉर्मेट से प्यार करता हूं। इससे रिटायरमेंट लेना आसान नहीं था। मैं कई रात सो नहीं पाया। इस पर काफी सोच-विचार करने के बाद मैंने संन्यास लेने की घोषणा की है।

मैंने मैदान के अंदर और बाहर कई चीजों का सामना किया। जिसने मुझे क्रिकेटर बनाया है। टेस्ट खेलना शानदार रहा और मुझे खुशी है कि मैं देश का प्रतिनिधित्व कर सका।"

दक्षिण अफ्रीका को इस साल सात और टेस्ट खेलने हैं, लेकिन, क्लासेन अब वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Advertisement

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक एनोक नकेवे ने कहा, "हेनरिक जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को लाल गेंद वाले क्रिकेट से दूर जाते देखना कठिन है, लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। हम उन्हें सफेद गेंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार