World Cup Final: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने महिला टीम के 2026-27 के घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। इस शेड्यूल में कई फॉर्मेट के मैच शामिल हैं, जिनमें दो दुर्लभ टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। भारत का दौरा तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा।

Advertisement

सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर 2026 को ब्लोमफोन्टेन में होगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 15 दिसंबर को केपटाउन में खेला जाना है। यह एकदिवसीय मुकाबले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2029 के लिए क्वालिफाई करने के लिहाज से बहुत अहम हैं। इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एकमात्र टेस्ट मैच भी शामिल होगा।

Advertisement

लाल गेंद की क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच यह महज चौथी भिड़ंत होगी। भारत ने पिछले तीनों मुकाबले 2002, 2014 और 2024 में जीते हैं। इसके बाद सबका ध्यान ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे पर रहेगा। कोविड-19 की वजह से 2020 में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका का दौरा रद्द हो गया था। यह साउथ अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया का पहला पूरा द्विपक्षीय दौरा होगा।

इस दौरे की शुरुआत 18 मार्च 2027 से किम्बर्ली में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों से होगी। इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला बेनोनी और कुगोम्पो शहर (ईस्ट लंदन) में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का अंतिम मैच 23 मार्च को खेला जाना है। 27 मार्च से दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला गेबेरहा में होगा, जबकि पार्ल में दूसरा वनडे 31 मार्च और डरबन में सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा। एकमात्र टेस्ट मुकाबला 8 से 11 अप्रैल के बीच नॉर्थ वेस्ट के जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। यह साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ दूसरा महिला टेस्ट मैच होगा। इससे पहले, फरवरी 2024 में पर्थ में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 284 रनों से जीत हासिल की थी।

भारत के खिलाफ शेड्यूल

पहला वनडे - 9 दिसंबर, 2026, पोटचेफस्ट्रूम

Advertisement

दूसरा वनडे - 12 दिसंबर, 2026, ब्लॉमफोन्टेन

तीसरा वनडे - 15 दिसंबर, 2026, केपटाउन

एकमात्र टेस्ट - 20 से 23 दिसंबर, 2026, गकेबेरहा

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 - 18 मार्च, 2027, किम्बरली

दूसरा टी20 - 21 मार्च, 2027, बेनोनी

Advertisement

तीसरा टी20 - 23 मार्च, 2027, कुगोम्पो सिटी

पहला वनडे - 27 मार्च, 2027, गकेबेरहा

दूसरा वनडे - 31 मार्च, 2027, पार्ल

Advertisement

पहला वनडे - 27 मार्च, 2027, गकेबेरहा

Also Read: LIVE Cricket Score

एकमात्र टेस्ट - 8 से 11 अप्रैल, 2027, पोटचेफस्ट्रूम

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार