दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा। इंजरी की वजह से दाएं हाथ के विस्फोटक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस वनडे सीरीज से बाहर हो गए।

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने एक्स अकाउंट पर ब्रेविस के वनडे सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। बोर्ड ने लिखा, "डेवाल्ड ब्रेविस कंधे की मांसपेशियों में हल्की खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी।"

Advertisement

बोर्ड ने बताया कि ब्रेविस भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तान में प्रोटियाज पुरुष मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन करेंगे। वनडे सीरीज के लिए उनके विकल्प की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है। तीनों मुकाबले फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बोर्ड ने बताया कि ब्रेविस भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तान में प्रोटियाज पुरुष मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन करेंगे। वनडे सीरीज के लिए उनके विकल्प की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रेविस का टेस्ट और टी20 का आंकड़ा उनकी क्षमता की झलक पेश करता है। 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से ब्रेविस ने 138 रन बनाए हैं। वहीं 15 टी20 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से वह 400 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 125 रन की पारी उनकी इस फॉर्मेट की सर्वश्रेष्ठ पारी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार