T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने स्वीकारा है कि पारी की शुरुआत में उनकी टीम काफी दबाव में थी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 75 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद टीम 84 के स्कोर तक 6 विकेट खो चुकी थी। यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रन जुटाकर टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में श्रीलंका 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सका।

Advertisement

कोल मैककोन्ची के साथ अपनी साझेदारी को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "गेंद के साथ श्रीलंका के खिलाफ वह एक अच्छा लेकिन कठिन दौर था। उन्होंने हमें काफी दबाव में रखा। 84 रन पर हमारे तीन विकेट गिर गए, जो कभी भी आदर्श स्थिति नहीं होती। लेकिन मैं और कोल मैककोन्ची यही सोच रहे थे कि जितना लंबा खेल को खींच सकें, उतना बेहतर होगा। हमारा लक्ष्य 140 तक पहुंचने का था, ताकि आखिरी दो-तीन ओवरों के लिए मंच तैयार हो सके। वहां से 160 तक पहुंच जाना बुरा नहीं था।"

कप्तान ने अपनी पारी को लेकर कहा, "पिछले मैच में 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर मैं खुश नहीं था। यह उन विकेट्स में से एक था, जहां अगर आप टिककर खुद को थोड़ा समय दे दें, तो फिर रन बना सकते हैं। मैं और कोल दोनों यही सोच रहे थे। शुरुआत में बल्लेबाजी करना मुश्किल था, इसलिए 160 तक पहुंचना अच्छा लगा। गेंदबाजी के दौरान भी, पहली पारी देखकर हमें पता था कि क्या करना है।"

कोल मैककोन्ची के साथ अपनी साझेदारी को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "गेंद के साथ श्रीलंका के खिलाफ वह एक अच्छा लेकिन कठिन दौर था। उन्होंने हमें काफी दबाव में रखा। 84 रन पर हमारे तीन विकेट गिर गए, जो कभी भी आदर्श स्थिति नहीं होती। लेकिन मैं और कोल मैककोन्ची यही सोच रहे थे कि जितना लंबा खेल को खींच सकें, उतना बेहतर होगा। हमारा लक्ष्य 140 तक पहुंचने का था, ताकि आखिरी दो-तीन ओवरों के लिए मंच तैयार हो सके। वहां से 160 तक पहुंच जाना बुरा नहीं था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की टीम अपना अगला मैच 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी, जिसे जीतने पर इस टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। आगामी मुकाबले को लेकर कप्तान सेंटनर ने कहा, "इंग्लैंड बेहतरीन टीम है, इसमें कोई शक नहीं। देखना होगा कि हमें किस तरह की पिच मिलती है। अगर यह कुछ ऐसी ही रही, तो फिर मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार