भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप में मिली सफलता के बाद रविवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भारतीय कप्तान ने दिव्य संध्या आरती में भी सहभागिता की। उनके साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थीं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा के साथ पूरे भक्ति-भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी ने संध्या आरती के दौरान मंदिर के नंदी हाल में कुछ समय बिताया और देवाधिदेव महाकाल की पूजा-अर्चना की। की।इस अवसर पर, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने कप्तान सूर्य कुमार यादव का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर की परंपरा के अनुसार, उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव के महाकाल दर्शन के दौरान, मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक भी मौजूद थे। फैंस के बीच सूर्यकुमार यादव की झलक पाने की बेताबी दिखी।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा के साथ पूरे भक्ति-भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी ने संध्या आरती के दौरान मंदिर के नंदी हाल में कुछ समय बिताया और देवाधिदेव महाकाल की पूजा-अर्चना की। की।इस अवसर पर, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने कप्तान सूर्य कुमार यादव का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर की परंपरा के अनुसार, उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय क्रिकेट टीम ने निश्चित रूप से बिना एक भी मैच गंवाए एशिया कप का खिताब जीता। लेकिन, निजी तौर पर सूर्यकुमार यादव के लिए पिछले कुछ मैच बेहद मुश्किल रहे हैं। 360 डिग्री के नाम से मशहूर और कभी टी20 फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज रहे सूर्या के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव पिछले 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। विश्व कप 2026 से पहले सूर्या की फॉर्म भारतीय टीम की चिंता का विषय है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार