T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा की है।

Advertisement

सुनील गावस्कर ने कहा कि मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने परिस्थितियों के मुताबिक निर्णय लिए।

Advertisement

गावस्कर ने कहा, "आपको मैच की स्थिति के मुताबिक खेलना होता है, और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यही किया है। उन्होंने फ्रंट से लीड किया है। यूएसए के खिलाफ जब इंडिया 77 रन पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तो सूर्या ने टीम को बचाया। जब वह पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए तो भारत का स्कोर 88-2 था। उन्होंने 19वें ओवर तक बल्लेबाजी की और अहम 32 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट जरूर कम थी, लेकिन उन्होंने एक तरफ से विकेट बचाए रखा, जो अहम था।"

सुनील गावस्कर ने कहा कि मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने परिस्थितियों के मुताबिक निर्णय लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार