ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

Advertisement

कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 6 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से टॉम रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए मुकाबले में टीम की वापसी कराई।

डेरिल मिचेल 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जुटाए।

टॉम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 106 रन बनाए, जबकि बेवोन जैकब्स ने 21 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 5.3 ओवरों में 67 रन की साझेदारी की।

ट्रेविस हेड 18 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 5.3 ओवरों में 67 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद टिम डेविड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 12 गेंदों में 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार