T20 World Cup: टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है।

Advertisement

अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की वजह से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी परेशानी का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस पर स्पष्टता नहीं है। नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर भी संशय है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ हुए मैच के पहले से ही पेट की परेशानी का सामना कर रहे हैं। यूएसए के खिलाफ मैच खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी। यूएसए के खिलाफ अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में उनकी जगह संजू सैमसन ने क्षेत्ररक्षण किया था। अभिषेक मैच के बाद भी फील्ड पर नहीं आए थे।

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के न खेलने की स्थिति में संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है।

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि अभिषेक के पेट में कुछ दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के न खेलने की स्थिति में संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जसप्रीत पर भी उन्होंने अपडेट देते हुए कहा कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद बॉलिंग कर रहे हैं, और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और गेंदबाजी करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार