T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के इडेन गार्डेन में बुधवार को खेले गए मुकाबले में फिन एलन के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़े। इस स्कोर पर साइफर्ट 33 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

साइफर्ट का विकेट गिरने के बाद कोलकाता में फिन एलन का तूफान आया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों पर शतक लगा दिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने 33 गेंदों पर 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। विजयी चौका एलन के बल्ले से निकला। उनके साथ रविंद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली। जानसेन स्टब्स 29 के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की थी।

साइफर्ट का विकेट गिरने के बाद कोलकाता में फिन एलन का तूफान आया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों पर शतक लगा दिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने 33 गेंदों पर 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। विजयी चौका एलन के बल्ले से निकला। उनके साथ रविंद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिन एलन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार