T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से शानदार जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने इस जीत के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस को सराहा है।

Advertisement

डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (45) ने उस वक्त टीम को संभाला, जब साउथ अफ्रीका ने 20 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे। यहां से इस जोड़ी ने 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की। कप्तान मार्करम ने इन बल्लेबाजों की तारीफ में कहा, "यह सबसे अहम चीज साझेदारी रही। डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार काम किया, टीम को संभाला, पारी को स्थिर किया और हमें मैच में बनाए रखा। अंत के ओवरों में बातचीत यही थी कि इस मुकाबले में गेंद अच्छे से आ रही थी, थोड़ी स्पंजी भी लग रही थी, इसलिए रणनीति यह थी कि गैप खोजें, तेजी से रन दौड़ें, अहंकार को साइड में रखें और जितना मिल सके उतना बटोरें।"

Advertisement

शानदार जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, "टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां की पिच पहले की तुलना में बिल्कुल अलग थी, इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि खिलाड़ियों ने इसे जल्दी समझा और अपनी स्किल्स को हालात के मुताबिक ढालकर अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू किया। हमारी गेंदबाजी यूनिट के लिए हम काफी उत्साहित हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत हमारे लिए थोड़ी कठिन रही थी, लेकिन आज जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ था। हम बॉलिंग ग्रुप के लिए सच में बहुत उत्साहित हैं। वे कड़ी मेहनत कर रहे थे, मैच की शुरुआत थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन इस मैच में जिस तरह से उन्होंने अच्छा खेला, वह बहुत शानदार प्रयास था। मुझे लगता है कि सबसे पहले और सबसे जरूरी पार्टनरशिप थी।"

डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (45) ने उस वक्त टीम को संभाला, जब साउथ अफ्रीका ने 20 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे। यहां से इस जोड़ी ने 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की। कप्तान मार्करम ने इन बल्लेबाजों की तारीफ में कहा, "यह सबसे अहम चीज साझेदारी रही। डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार काम किया, टीम को संभाला, पारी को स्थिर किया और हमें मैच में बनाए रखा। अंत के ओवरों में बातचीत यही थी कि इस मुकाबले में गेंद अच्छे से आ रही थी, थोड़ी स्पंजी भी लग रही थी, इसलिए रणनीति यह थी कि गैप खोजें, तेजी से रन दौड़ें, अहंकार को साइड में रखें और जितना मिल सके उतना बटोरें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका 26 फरवरी को अपना अगला सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। कप्तान ने कहा, "अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ है। हाल ही में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, इसलिए यह दोनों के लिए समान चुनौती होगी। वेस्टइंडीज एक खतरनाक टी20 टीम है और अच्छा क्रिकेट खेल रही है। हम इस जीत का जश्न मनाएंगे, फिर उसे यहीं छोड़कर 28 तारीख के मैच के लिए पूरी तैयारी और ध्यान देंगे। यह हमारे लिए बड़ा मैच है और हम आत्मविश्वास या अच्छे माहौल को हल्के में नहीं लेना चाहते।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार