T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। 52 रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी, जबकि पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली साउथ अफ्रीका की टीम पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Advertisement

आइए आपको बताते हैं 2007 से लेकर 2026 तक किन टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Advertisement

साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था। इस विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2009 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था। फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने कटाया था। इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया था, तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का तीसरी बार फाइनल खेलने का सपना तोड़ा था। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने कंगारुओं को चारों खाने चित करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल में श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहुंची थीं। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। खिताबी मैच में कैरेबियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को मात दी थी।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2014 के सेमीफाइनल में श्रीलंका, वेस्टइंडीज, भारत और साउथ अफ्रीका ने जगह बनाई थी। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का सपना तोड़ा था, तो भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटाई थी। वहीं, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और भारत ने जगह बनाई थी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था, तो वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट से मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। वेस्टइंडीज खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को हराते हुए चैंपियन बनी थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने कटाया था। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था, तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया था, जबकि इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंद डाला था। इंग्लैंड ने अपना दमदार प्रदर्शन फाइनल में भी जारी रखा था और टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने कटाया था। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था, तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहुंची हैं। भारतीय टीम की लगातार तीसरी बार 5 मार्च को इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भिड़ंत होनी है, तो 4 मार्च को साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार