Team India Practice Session: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में गुरुवार से शुरू हुआ। पहले गेंदबाजी कर रही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से ऋषभ पंत मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड की पारी के 34वें ओवर में ऋषभ पंत को उनके बाएं हाथ की उंगली पर तब चोट लगी, जब वह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ओली पोप की लेग साइड में खेले गए एक शॉट को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

पंत को गंभीर चोट लगी है। फिजियो कमलेश जैन जब उपचार करने पहुंचे तो वह दर्द से कराह रहे थे। इंजरी वाले स्थान पर टेप लगाने के बाद भी उनका दर्द कम नहीं हुआ। उस ओवर के बाद पंत ने विकेटकीपिंग नहीं की। उपचार और आराम के लिए वह पवेलियन लौट गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की कमान संभाली।

ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में की थी। उससे पहले पंत इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर थे। उस सीरीज में उन्होने तीन टेस्ट मैच खेले थे। अक्टूबर 2024 में भी बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान जब पंत को घुटने में चोट लगी थी, तब भी जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।

मौजूदा सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत 'ए' के मैचों में भी जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।

ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में की थी। उससे पहले पंत इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर थे। उस सीरीज में उन्होने तीन टेस्ट मैच खेले थे। अक्टूबर 2024 में भी बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान जब पंत को घुटने में चोट लगी थी, तब भी जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पंत बल्ले से इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चार पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक सहित 342 रन बना चुके हैं। अगर उनकी उंगली में फ्रैक्चर होता है, तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार