भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की जोड़ी के नाम है। इंग्लैंड की इस सलामी जोड़ी ने भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 170 रन की अटूट साझेदारी की थी। भारत ने इस सेमीफाइनल मैच को 10 विकेट से गंवाया था। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

यह मुकाबला एडिलेड के मैदान पर 10 नवंबर 2022 को खेला गया था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। उसे 1.4 ओवर में केएल राहुल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की। रोहित 28 गेंदों में 4 चौकों के साथ महज 27 रन ही जुटा सके। कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव (14) भी चलते बने।

भारतीय टीम 75 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कोहली ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। उसे 1.4 ओवर में केएल राहुल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की। रोहित 28 गेंदों में 4 चौकों के साथ महज 27 रन ही जुटा सके। कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव (14) भी चलते बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 16 ओवरों में अटूट साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को पूरे 10 विकेट से जीत दिलाई। बटलर 49 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेल्स ने 47 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों को साथ 80 रन की नाबाद पारी खेली।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार