टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली अव्वल हैं। कोहली के नाम सबसे शानदार औसत के साथ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। कोहली ने एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में कुल 10 मुकाबले खेले, जिसकी नौ पारियों में 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए।

Advertisement

इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी देखने को मिले। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में कोहली ने 40 चौके और 11 छक्के भी लगाए।

Advertisement

विराट कोहली 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 122 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। इस पारी में कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और 12 चौके लगाए थे। टीम इंडिया ने 212/2 का स्कोर बनाने के बाद 101 रन से जीत दर्ज की थी।

एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में ठीक इतनी ही रन की पारी हांगकांग के बाबर हयात भी खेल चुके हैं, जिन्होंने 19 फरवरी 2016 को ओमान के विरुद्ध 60 गेंदों में 122 रन बनाए थे।

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बेहतरीन औसत के मामले में दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच मुकाबलों में 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए।

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 60.50 की औसत के साथ 121 रन अपने नाम किए। ठीक इतने ही मुकाबले में इसी औसत के साथ पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने भी बल्लेबाजी की।

Advertisement

बांग्लादेश के महमुदुल्लाह लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 57.66 की औसत के साथ कुल 173 रन जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान 50 से ज्यादा की औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले छठे और अंतिम बल्लेबाज हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छह मुकाबलों में 56.20 की औसत के साथ 281 रन अपने खाते में जुटाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार