आईपीएल 2026 में मंगलवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पटेल के इस फैसले की आलोचना की है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए आरोन फिंच ने अक्षर पटेल के पहले बल्लेबाजी के फैसले को हैरान करने वाला और निराशजनक बताया। उन्होंने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं बनता, खासकर जब डेटा और एनालिटिक्स के जमाने में टीमों के पास इतनी सारी जानकारी मौजूद हो।
फिंच ने कहा कि यह जानकारी होते हुए भी कि वे पहले बल्लेबाजी करके नहीं जीते हैं, पहले बल्लेबाजी का फैसला लेना पटेल की बड़ी गलती थी। इसका कोई मतलब नहीं था। टीम ने सीजन में इस तरह की कई तकनीकी गलतियां की हैं और इसी वजह से कभी शीर्ष-4 में रहने के बाद फिलहाल सातवें स्थान पर है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "देखिए, मैं मैदान पर किए गए गलत फैसलों को समझ सकता हूं। फैसलों को खराब तरीके से कार्यान्वित किए जाने को भी समझ सकता हूं—जीतना और हारना सब खेल का हिस्सा हैं। लेकिन जब आप बार-बार गलत फैसले ले रहे हों, तो यह चिंता की बात है।"
डीसी पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "देखिए, मैं मैदान पर किए गए गलत फैसलों को समझ सकता हूं। फैसलों को खराब तरीके से कार्यान्वित किए जाने को भी समझ सकता हूं—जीतना और हारना सब खेल का हिस्सा हैं। लेकिन जब आप बार-बार गलत फैसले ले रहे हों, तो यह चिंता की बात है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 8 मई को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।