T20I Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक ही बार किसी भी टीम ने 200 रन का आंकड़ा छुआ है। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

यह मुकाबला 9 जनवरी 2006 को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए।

Advertisement

इस टीम के लिए डेमियन मार्टिन ने 56 गेंदों में सर्वाधिक 96 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 7 चौके शामिल थे। वहीं, एंड्रयू साइमंड्स ने 26 गेंदों में नाबाद 54 रन जुटाए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 18.3 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए मार्क बाउचर ने 29 रन बनाए, जबकि शॉन पोलक ने 24 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम किया।

ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 169/7 है, जो उसने 21 नवंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से मुकाबला गंवा दिया।

Advertisement

ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 169/7 है, जो उसने 21 नवंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने होबार्ट में खेला गया तीसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली। चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया, जिसमें 48 रन से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। ऐसे में अब सीरीज का पांचवां मुकाबला निर्णायक बन गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार