South Africa A: भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का मानना है कि उनके और ऋषभ पंत के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। दोनों ही भारत के लिए खेल रहे हैं, जिनका एक ही मकसद है- देश को जीत दिलाना।

Advertisement

ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद जुरेल ने पंत के स्थान पर विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जुरेल को मौका मिला, जहां उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जुरेल के साथ पंत को भी शामिल किया गया है, लेकिन संभावना है कि पंत इस सीरीज में बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

Advertisement

ध्रुव जुरेल ने जियोस्टार पर कहा, "मेरे और ऋषभ भाई के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। हम दोनों भारत के लिए खेल रहे हैं। कोई भी खेले, मकसद एक ही है- भारत को जीत दिलाना। अगर वह खेलते हैं, तो मुझे खुशी है। अगर मैं खेलता हूं, तो मुझे खुशी है। अगर हम साथ खेलते हैं, तो और भी अच्छा होगा। हमारा पूरा फोकस टीम पर है।"

ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद जुरेल ने पंत के स्थान पर विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जुरेल को मौका मिला, जहां उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जुरेल के साथ पंत को भी शामिल किया गया है, लेकिन संभावना है कि पंत इस सीरीज में बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज को लेकर जुरेल ने कहा, "यह एक बेहद रोमांचक सीरीज होगी। दोनों टीमों के पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है। चाहे उनकी तरफ से कगिसो रबाडा और मार्को जेनसन हों, या हमारी तरफ से बुमराह भाई। गुणवत्ता दोनों तरफ है। आखिरकार, अगर आपको मैच जीतना है, तो बेहतरीन टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियन है, इसलिए यह एक अच्छी चुनौती होगी। मैं इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार