इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से लीड्स में शुरू हो रहा है। जो रूट इस सीरीज से दूसरी बार बतौर कप्तान अपने सफर का आगाज कर रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में पिछले कुछ समय में गिरावट आई है। उसमें सुधार का दबाव रूट पर निश्चित रूप से होगा।

Advertisement

बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुमल के कप्तान और कोच वाली जोड़ी का सफर खत्म हो चुका है। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लैंड अपने खेल के अंदाज में बदलाव करती है या नहीं।

लीड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टीम के खेलने के अंदाज पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। छोटी-छोटी चीजें ही बड़ा बदलाव ला सकती हैं। मुझे लगता है कि यह उन अच्छी चीजों को बनाए रखने के बारे में है जो हम कुछ समय से कर रहे हैं, वो चीजें जो बेन (स्टोक्स) और बाज (मैकुलम) ने लंबे समय तक बनाई हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई एक तरीका है।"

उन्होंने कहा, "आपको एडजस्ट करने लायक होना होगा और सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा। पांच दिनों तक यह कभी एक जैसा नहीं रहता, अलग-अलग चुनौतियां होती हैं और आपको पूरे समय उतार-चढ़ाव के साथ एडजस्ट करना होता है।"

रूट ने कहा, "मैंने जब पहली बार कप्तानी संभाली थी, तब की तुलना में मैं एक अलग खिलाड़ी और इंसान हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, अनोखी जगह पर हूं, जहां मुझे पीछे मुड़कर देखने के लिए 60 से ज्यादा मैचों का अनुभव है। कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं बदलना चाहूंगा और थोड़ा अलग तरीके से करूंगा।"

उन्होंने कहा, "आपको एडजस्ट करने लायक होना होगा और सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा। पांच दिनों तक यह कभी एक जैसा नहीं रहता, अलग-अलग चुनौतियां होती हैं और आपको पूरे समय उतार-चढ़ाव के साथ एडजस्ट करना होता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

35 साल के रूट पूर्व में 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार