भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टीम की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम ने पावरप्ले के दौरान खासकर तीसरे ओवर में मोमेंटम हासिल कर लिया, जो शुक्रवार को ईडन पार्क के मैदान में मिली 87 रनों की हार का एक बड़ा कारण बना।

न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर शानदार 107 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों पर 65 रनों का योगदान दिया। इनकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 259/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उनका अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

मैच के बाद अय्यर ने स्वीकार किया कि भारत की गेंदबाजी उम्मीद से काफी कमजोर रही। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की बेहतरीन पारी की तारीफ भी की। अय्यर ने कहा, "हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी गेंदबाजी में कुछ कमी रह गई। पावरप्ले में खासकर तीसरे ओवर में उन्हें वहां से मोमेंटम मिल गया। हमारे कुछ गेंदबाजों ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन ने वाकई शानदार पारी खेली। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, जिन्हें देखना वाकई सुखद था। उन्हें बधाई। वह पूरी सीरीज में लगातार अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।"

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और हैमिल्टन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 से पहले अपनी रणनीति और उसके क्रियान्वयन को बेहतर बनाने पर काम करेगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पीछे मुड़कर देखना और यह समझना जरूरी है कि हम कहां वापसी कर सकते हैं। हैमिल्टन जाने से पहले हम थोड़ा ब्रेक लेंगे। मुझे लगता है कि हमें फिर से अपनी रणनीति पर काम करना होगा, चीजों का विश्लेषण करना होगा और अगले मैच में अपनी पूरी क्षमता के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी।"

अय्यर ने यह भी माना कि न्यूजीलैंड के मैदानों के आकार-प्रकार के हिसाब से खुद को ढालना कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती रही है, खासकर उनके लिए जो पहली बार ऐसी परिस्थितियों में खेल रहे हैं, हालांकि उन्होंने पहले तीन मैचों में टीम के प्रयासों की तारीफ की और इस हार को मेहमान टीम के लिए एक सीख के रूप में देखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, "हमारी बातचीत बस यही थी कि हमें पता था कि मैदानों का आकार ऐसा ही होने वाला है और कुछ खिलाड़ियों के लिए ऐसे मैदानों पर खेलना पहली बार था। इसी कारण इस चुनौती के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है। यह इतना आसान नहीं है, मैं समझता हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पहले तीन मैचों में प्रदर्शन किया, वह शानदार था। मुझे लगता है कि यह सीखने का एक अच्छा अनुभव है। अगली बार जब वह यहां आएंगे, तो उन्हें बेहतर अंदाजा होगा कि उन्हें कैसे खेलना है। यह सीखने का एक बेहतरीन मौका रहा, और उम्मीद है कि अगले मैच में हम सकारात्मक सोच के साथ वापसी करेंगे।"

अय्यर ने यह भी माना कि न्यूजीलैंड के मैदानों के आकार-प्रकार के हिसाब से खुद को ढालना कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती रही है, खासकर उनके लिए जो पहली बार ऐसी परिस्थितियों में खेल रहे हैं, हालांकि उन्होंने पहले तीन मैचों में टीम के प्रयासों की तारीफ की और इस हार को मेहमान टीम के लिए एक सीख के रूप में देखने की सलाह दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार