भारत ने हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है। भारतीय टीम को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य मिला था। अभिषेक शर्मा के विस्फोटक शतक के दम पर टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा उतरे। बाएं हाथ के दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि पावर प्ले का नया रिकॉर्ड बन गया।

वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर के पावर प्ले में 118 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावर प्ले का यह विश्व रिकॉर्ड है। इन 118 रनों में वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन का योगदान दिया।

भारत को पहला झटका 133 के स्कोर पर लगा। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का चौथा शतक लगाया। अभिषेक ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वह 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर 178 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर 5 और सैमसन 18 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। नमन धीर 4 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत को पहला झटका 133 के स्कोर पर लगा। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार