साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूलैंड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 176 रन से अपने नाम किया। मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।

साउथ अफ्रीका ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 214 रन से जीता, लेकिन साउथ अफ्रीका ने सीरीज के दूसरे मैच में पारी और 31 रन से दमदार जीत हासिल करते हुए अंतिम मुकाबले को निर्णायक बना दिया था।

केप टाउन में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। एडेन मार्करम (78) ने मार्कस एकरमैन (95) के साथ पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की, जबकि रयान रिकेल्टन (42) ने मार्को जानसेन (52) के साथ सातवें विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इनके अलावा, डेविड बेडिंगहम ने 50 रन की पारी खेली। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन लियोन को 2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस पारी में मैट रेनेशॉ (74) ने कैमरून ग्रीन (65) के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की, जबकि जोश इंग्लिस (102) ने एलेक्स कैरी (80) के साथ पांचवें विकेट के लिए 185 रन जुटाए। मेजबान खेमे से साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को जानसेन ने 3 विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 181 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रयान रिकेल्टन (101) ने वियान मुल्डर (115) के साथ छठे विकेट के लिए 154 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इनके अलावा, मार्कस एकरमैन (62) ने भी अर्धशतक जड़ा। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। नाथन लियोन ने 2 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अंतिम दिन 288 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेशन में 7 विकेट गंवाकर मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में ला दिया। मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरी गेंद पर ही मैट रेनेशॉ (0) के रूप में शुरुआती झटका लग गया और महज 5 के स्कोर तक मार्नस लाबुशेन (4) का विकेट भी गिर गया।

इसके बाद कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन, जबकि जोश इंग्लिस के साथ चौथे विकेट के लिए 18 रन जुटाए, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अंतिम दिन 288 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेशन में 7 विकेट गंवाकर मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में ला दिया। मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरी गेंद पर ही मैट रेनेशॉ (0) के रूप में शुरुआती झटका लग गया और महज 5 के स्कोर तक मार्नस लाबुशेन (4) का विकेट भी गिर गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार