India Wins T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को 96 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया, जिसने एक नहीं, बल्कि दो-दो बार खिताब जीतने का मौका गंवाया है। आइए, इस लिस्ट में शामिल देशों के बारे में जानते हैं।
पाकिस्तान: इस टीम ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल महज 5 रन के अंतर से गंवाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवरों में महज 152 रन सिमट गई।
इसके बाद पाकिस्तान ने साल 2022 में इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मैच 5 विकेट के अंतर से गंवाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 8 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।
श्रीलंका: इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के खिताबी मुकाबले में एक बार फिर जगह बनाई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 137/6 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.4 ओवरों में महज 101 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका: इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
साल 2026 में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उसे भारत के हाथों 96 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।