Tony Hemming: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के टोनी हेमिंग को नया मुख्य क्यूरेटर नियुक्त किया है। हेमिंग को दो साल का अनुबंध दिया गया है। वह बुधवार को लाहौर पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगे।

Advertisement

हेमिंग का सबसे पहला काम पाकिस्तान के आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों के लिए पिचों को तैयार करना होगा। इन मैचों में पाकिस्तान का सामना अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश (दो टेस्ट) और अक्टूबर में इंग्लैंड (तीन टेस्ट) से होगा।

Advertisement

हेमिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी पिच तैयारियों की देखरेख करेंगे, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक करेगा। हेमिंग काफी अनुभवी क्यूरेटर हैं। उन्हें लगभग चार दशक का लंबा अनुभव है। वह ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, पर्थ और तस्मानिया जैसे कई प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों पर काम कर चुके हैं।

इसके अलावा, वह बांग्लादेश, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में भी काम कर चुके हैं। वह 2007 से 2017 तक दुबई में आईसीसी के मुख्य क्यूरेटर थे। आईसीसी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, हेमिंग दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिच तैयार करने की निगरानी भी करते थे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 2009 से 2019 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का होम ग्राउंड भी रहा था।

हेमिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी पिच तैयारियों की देखरेख करेंगे, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक करेगा। हेमिंग काफी अनुभवी क्यूरेटर हैं। उन्हें लगभग चार दशक का लंबा अनुभव है। वह ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, पर्थ और तस्मानिया जैसे कई प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों पर काम कर चुके हैं।

अब तक, पाकिस्तान ने दो श्रृंखलाओं में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसने दो टेस्ट जीते और तीन टेस्ट गंवाए हैं। वर्तमान आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान 22 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार