त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। अफगान टीम ने पहले यूएई और अब पाकिस्तान को पटखनी देकर यह बता दिया है कि हार बस एक संयोग थी। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हरा दिया।

Advertisement

170 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 8 के स्कोर पर सैम अयूब के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। लगातार विकेट गिरने की वजह से जरूरी रन रेट ऊपर जाता रहा और पाकिस्तान पर दबाव बढ़ता रहा। पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बना पाई और 18 रन से हार गई।

Advertisement

साहिबजादा फरहान 18, फखर जमां 25, कप्ताम सलमान अली आगा 20 रन बनाकर आउट हुए। हारिस रऊफ ने आखिर में आकर 16 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए। अगर यह पारी नहीं आई होती तो पाकिस्तान की हार और बड़ी होती।

अफगानिस्तान ने 169 रन के बचाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। टीम के अनुभवी गेंदबाजों मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूखी और नूर अहमद ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट लिए।

राशिद खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2, मोहम्मद नबी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2, नूर अहमद ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2, फजलहक फारुखी ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए।

अफगानिस्तान ने 169 रन के बचाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। टीम के अनुभवी गेंदबाजों मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूखी और नूर अहमद ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। अशरफ ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया था। सैम अयूब को 1 विकेट मिला था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार