Asia Cup: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज 2025 के पांचवें मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। यह सीरीज में श्रीलंका की पहली जीत रही। इससे पहले उसे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

Advertisement

जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने महज 17 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाए। टेलर 16 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से ब्रायन बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 36 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 89 के स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज बेनेट 26 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रजा ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा, रयान बर्ल ने भी इतने ही रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की तरफ से वानिंदु हसरंगा और महेश दीक्षाना ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, कप्तान शनाका ने 1 विकेट निकाला।

यहां से ब्रायन बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 36 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 89 के स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज बेनेट 26 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रजा ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा, रयान बर्ल ने भी इतने ही रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यहां से निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 89 रन जोड़ते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। निसांका ने 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 98 रन बनाए, जबकि मेंडिस ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जिम्बाब्वे की तरफ से इकलौता विकेट ब्रैड इवांस ने निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार