T20 World Cup: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने बताया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझते हुए मैच खेला। इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाजों को खूब छकाया और 5 विकेट भी चटकाए।

Advertisement

तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरा मैच टीम ने 177 रनों के बड़े अंतर से जीता।

Advertisement

यह न केवल रनों के लिहाज से अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत थी, बल्कि इस सप्ताह के शुरू में श्रृंखला के शुरूआती मैच में छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका पर उनकी पहली वनडे सीरीज जीत भी है।

राशिद ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल टीम के खिलाफ अपनी पहली श्रृंखला जीत के बाद कहा, "लंबे समय के बाद पांच विकेट लिए। पिछले एक महीने से मेरी हैमस्ट्रिंग में भी चोट है, लेकिन मैं मैदान पर रहकर टीम की मदद करना चाहता था। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण श्रृंखला जीतने का बड़ा अवसर था, इसलिए मैं योगदान देना चाहता था।"

उन्होंने कहा, "मुझे युवाओं के साथ गेंदबाजी करना अच्छा लगता है। मैं उनके साथ अपना विजन शेयर करता हूं और सबसे अच्छी बात यह है कि वे सुनते और उन चीजों से सीखते भी हैं। युवाओं को आगे आते और अपनी प्रतिभा दिखाते देखना शानदार है।"

राशिद ने अपने स्पैल में मात्र 19 रन देकर पांच विकेट लिए। राशिद अपने जन्मदिन पर पांच विकेट लेने वाले पहले वनडे गेंदबाज बने। वर्नोन फिलेंडर और स्टुअर्ट ब्रॉड अपने जन्मदिन पर वनडे में चार विकेट ले चुके हैं। यह वनडे में राशिद का पांचवां फाइफर है।

Advertisement

शुक्रवार को अपने 26वें जन्मदिन पर, बल्लेबाजी करते समय राशिद की हैमस्ट्रिंग की समस्या फिर से उभर आई। 47वें ओवर में आने के बाद, उन्होंने अपनी पहली गेंद पर दो रन बनाए, लेकिन उन्हें तुरंत फिजियो की मदद की जरूरत पड़ी। इसके बावजूद, उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 12 गेंदों पर नाबाद छह रन बनाए।

राशिद ने अपने स्पैल में मात्र 19 रन देकर पांच विकेट लिए। राशिद अपने जन्मदिन पर पांच विकेट लेने वाले पहले वनडे गेंदबाज बने। वर्नोन फिलेंडर और स्टुअर्ट ब्रॉड अपने जन्मदिन पर वनडे में चार विकेट ले चुके हैं। यह वनडे में राशिद का पांचवां फाइफर है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार