T20 World Cup: चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले दक्षिण अफ़्रीका को बड़ा झटका लगा है, तेज़ गेंदबाज़ एनरिख नॉर्खिए पीठ की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नॉर्खिए ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सफ़ेद गेंद सीरीज़ में वह वापसी करने वाले थे लेकिन नेट्स में उनके पैर के अंगूठे में चोट लग गई। वह इस समय जारी एसए20 में अपनी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए भी नहीं खेल रहे थे और वह इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ़्रीका जल्द चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए नॉर्खिए के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी।

Advertisement

पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के ख़िलाफ़ डरबन टेस्ट के दौरान ग्रोइन इंजरी की चपेट में आए जेराल्ड कोएत्ज़ी नॉर्खिए के विकल्प के तौर पर दल में शामिल किए जा सकते हैं, कोएत्ज़ी इस समय एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए भी खेल रहे हैं। साउथ अफ़्रीका के सफ़ेद गेंद कोच रॉब वॉल्टर ने सोमवार को कहा था कि नॉर्खिए के अनुभव को कोएत्ज़ी के ऊपर तरजीह दी गई थी और उन्हें विश्वास था कि नॉर्खिए चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले फ़िट हो जाएंगे।

Advertisement

लेकिन इसके ठीक 48 घंटे बाद ही क्रिकेट साउथ अफ़्रीका की प्रेस रिलीज में बताया गया कि सोमवार दोपहर को नॉर्खिए का स्कैन हुआ था और वह 50 ओवर वाले टूर्नामेंट के लिए समय पर फ़िट नहीं हो पाएंगे।

पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के ख़िलाफ़ डरबन टेस्ट के दौरान ग्रोइन इंजरी की चपेट में आए जेराल्ड कोएत्ज़ी नॉर्खिए के विकल्प के तौर पर दल में शामिल किए जा सकते हैं, कोएत्ज़ी इस समय एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए भी खेल रहे हैं। साउथ अफ़्रीका के सफ़ेद गेंद कोच रॉब वॉल्टर ने सोमवार को कहा था कि नॉर्खिए के अनुभव को कोएत्ज़ी के ऊपर तरजीह दी गई थी और उन्हें विश्वास था कि नॉर्खिए चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले फ़िट हो जाएंगे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार