भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रन से जीत दर्ज की। लगातार दूसरी जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर मजबूती बना ली है।

Advertisement

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बारिश के चलते टॉस में देरी हुई। सिक्के का उछाल बांग्लादेश के पक्ष में रहा और भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, जिसने 12 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से विहान मल्होत्रा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

Advertisement

विहान 24 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने अभिज्ञान कुंडू के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया। वैभव 67 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कुंडू ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कनिष्क चौहान के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन जुटाए।

भारतीय टीम 39 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 192 रन बना चुकी थी। इसी बीच बारिश ने फिर से दखल दिया। जब मुकाबला दोबारा शुरू हुआ, तो एक-एक ओवर की कटौती की गई। हालांकि, टीम इंडिया 48.4 ओवरों में ही सिमट गई। कुंडू ने 112 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन बनाए, जबकि कनिष्क चौहान ने 28 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी खेमे से अल फहाद ने 9.2 ओवरों में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि इकबाल हुसैन और अजीजुल हामिम तमीम ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, शेख पावेज जिबोन ने एक विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम को चौथी गेंद पर जवाद अबरार (5) के रूप में झटका लगा। यहां से रिफत बेग ने कप्तान अजीजुल हामिम तमीम के साथ 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

Advertisement

बांग्लादेश 17.2 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 90 रन बना चुकी थी। यहां से एक बार फिर बारिश ने खेल रोका। मुकाबला जब फिर से शुरू हुआ, तो बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 29 ओवरों में 165 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम को चौथी गेंद पर जवाद अबरार (5) के रूप में झटका लगा। यहां से रिफत बेग ने कप्तान अजीजुल हामिम तमीम के साथ 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से विहान मल्होत्रा ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि खिलन पटेल ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार