इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेंडिग्ले में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज सोनी बेकर ने डेब्यू किया। मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बेकर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Advertisement

सन्नी बेकर के लिए वनडे करियर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और वह इस मैच को कभी याद नहीं करना चाहेंगे।

Advertisement

बेकर ने 7 ओवर गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट लिए 76 रन लुटाए। इंग्लैंड के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए सबसे महंगा स्पैल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड बेकर के नाम दर्ज हो गया। उन्होंने 10.85 की इकॉनमी से रन लुटाए।

बेकर से पहले यह निराशाजनक रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था। डॉसन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 8.75 की इकॉनमी से 70 रन लुटाए थे।

जॉर्ज स्क्रिमशॉ ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ 7.61 की इकॉनमी से 66 रन दिए थे। डेविड लॉरेंस ने 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6.09 की इकॉनमी से 67 रन दिए थे।

डॉसन इंग्लैंड के लिए 6 वनडे खेल पाए जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए। डेविड लॉरेंस 1 ही वनडे खेल पाए, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे। जॉर्ज स्क्रिमशॉ अब तक 1 वनडे खेल पाए हैं, जिसमें 3 विकेट उन्होंने लिए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए वनडे में डेब्यू करते हुए रन लुटाने वाले बेकर के पहले के तीन गेंदबाजों का करियर कुछ मैचों में ही थम गया। वह निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहेंगे और आगे मौका मिलने पर दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

डॉसन इंग्लैंड के लिए 6 वनडे खेल पाए जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए। डेविड लॉरेंस 1 ही वनडे खेल पाए, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे। जॉर्ज स्क्रिमशॉ अब तक 1 वनडे खेल पाए हैं, जिसमें 3 विकेट उन्होंने लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो इंग्लैंड महज 131 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका 20.5 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार