वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और करिश्माई बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को अपना दिवाना बना लिया है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों को अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सामान्य बना देने वाले वैभव को भारतीय टीम में जगह मिल गई है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर ने वैभव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम बताया है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए संतोष पिंगुलकर ने कहा, "वह बहुत परिपक्वता के साथ खेल रहा है। अगर वैभव इसी तरह खेलता रहा, तो भारत के लिए एक बड़ा एसेट बन सकता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वैभव में क्वालिटी है, वह चीजों को तेजी से समझता है। वह सिर्फ एक स्लॉगर नहीं है, बल्कि एक अच्छा हिटर और बॉल का टाइमर है। उसके लिए निरंतरता बनाए रखना जरूरी होगा। अगर वह ऐसी ही बल्लेबाजी करता रहा, तो कई बड़े रिकॉर्ड बना सकता है और भारत को जरूरी मैच जिताने में मदद कर सकता है।"

आईएएनएस से बात करते हुए संतोष पिंगुलकर ने कहा, "वह बहुत परिपक्वता के साथ खेल रहा है। अगर वैभव इसी तरह खेलता रहा, तो भारत के लिए एक बड़ा एसेट बन सकता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव के इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि उन्हें आयरलैंड टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने शनिवार को जब आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, तो इन तीनों टूर्नामेंट में वैभव का नाम था। वैभव के पास भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनने का अवसर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार