भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में रविवार को पांचवां टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है। वरुण का इस टूर पर यह पहला मैच है और उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 50वां मैच है।
25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू करने वाले वरुण के लिए 50 मैच खेलना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। वह 50 टी20 मैच खेलने वाले भारत के 28वें खिलाड़ी बन गए हैं। वरुण ने 49 मैचों में 75 विकेट लिए। 17 रन देकर 5 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन है।
वरुण ने 4 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके हैं। वरुण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 2007 से 2024 के बीच 159 मैच खेले थे। दूसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं। हार्दिक ने 138 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर 125 मैच के साथ विराट कोहली हैं, जबकि 116 मैच खेलकर अक्षर पटेल चौथे नंबर पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव ने 113 मैच खेले हैं।
वरुण ने 4 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके हैं। वरुण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS