ODI Match: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी को कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। ग्रुप ए में शामिल गत विजेता कर्नाटक 24 दिसंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Advertisement

कर्नाटक की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में है, जबकि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को उपकप्तान बनाया गया है। येरे गौड़ टीम के हेड कोच होंगे। मंसूर अली खान और शबरीश मोहन क्रमश: बॉलिंग और फील्डिंग कोच होंगे।

Advertisement

केएल राहुल हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कमान संभाल चुके हैं। उस सीरीज में भारत ने मेहमान टीम के विरुद्ध 2-1 से जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा के आने से मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम में और अनुभव जुड़ गया है। भले ही तेज गेंदबाज विद्वाथ कवरप्पा और विद्याधर पटेल मुख्य टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन टीम के साथ अहमदाबाद जाएंगे और मैच ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पिछले महीने अंडर 23 में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्षिल धर्माणी और ध्रुव प्रभाकर को टीम में शामिल किया गया है। लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्रीशा अचर को टीम में अकेले स्पेशलिस्ट स्लो बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है।

ग्रुप ए में कर्नाटक के साथ तमिलनाडु, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, पांडिचेरी, केरल और त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं।

Advertisement

पिछले महीने अंडर 23 में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्षिल धर्माणी और ध्रुव प्रभाकर को टीम में शामिल किया गया है। लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्रीशा अचर को टीम में अकेले स्पेशलिस्ट स्लो बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक की टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैशाक, मनवंत कुमार, श्रीशा अचर, अभिलाष शेट्टी, बीआर शरत, हर्षिल धर्माणी, ध्रुव प्रभाकर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार