DC VS SRH: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (35 रन पार 5 विकेट) और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (22 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने मजबूत बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 184 ओवर में 163 रन पर समेट दिया।

Advertisement

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा रन चुराने की गलतफहमी में मात्र एक रन बनाकर रन आउट हो गए। हैदराबाद ने इसके बाद 37 रन तक जाते-जाते अपने चार विकेट गंवा दिए। स्टार्क ने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हैड को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ट्रेविस ने 12 गेंदों पर 22 रन में चार चौके लगाए।

Advertisement

हैदराबाद को इस नाजुक स्थिति से अनिकेत सिंह ने हेनरिक क्लासेन के साथ बेहतरीन साझेदारी कर संभाला। हालांकि जब अनिकेत छह के निजी स्कोर पर थे, तब उनका कैच टपकाया गया था। लेकिन उसके बाद अनिकेत ने 41 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ हैड और क्लासेन ही दहाई अंकों तक पहुंच पाए। क्लासेन ने 19 गेंदों पर 32 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। अनिकेत और क्लासेन इसके बाद स्कोर को 114 रन तक ले गए। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हुई।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा रन चुराने की गलतफहमी में मात्र एक रन बनाकर रन आउट हो गए। हैदराबाद ने इसके बाद 37 रन तक जाते-जाते अपने चार विकेट गंवा दिए। स्टार्क ने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हैड को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ट्रेविस ने 12 गेंदों पर 22 रन में चार चौके लगाए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार