Florian Wirtz: प्रीमियर लीग 2025-26 सीजन से पहले फ्लोरियन विर्ट्ज ने लिवरपूल में अपने ट्रांसफर को लेकर बताया कि यह उनके लिए एक आसान फैसला था। विर्ट्ज ने खुलासा किया है कि वह उस क्लब का हिस्सा बनना चाहते थे, जो दुनिया के शीर्ष तीन क्लबों में शुमार है।

Advertisement

लिवरपूल एफसी ने बायर लेवरकूजन से विर्ट्ज को साइन किया। 22 वर्षीय मिडफील्डर ने रेड्स के साथ लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया है। अब वह अपने पूर्व लेवरकूजन साथी जेरेमी फ्रिमपोंग के साथ दोबारा एक ही टीम में खेलते नजर आएंगे।

Advertisement

विर्ट्ज ने 'जियो हॉटस्टार' पर कहा, "मैं बहुत खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं। आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था। मुझे लगा कि मेरे करियर में यह अगला कदम उठाने का सही समय है। मैं एक ऐसे क्लब से जुड़ना चाहता था, जो दुनिया के शीर्ष तीन क्लबों में शामिल हो। मेरी नजर में लिवरपूल उनमें से एक है।"

उन्होंने कहा, "मैंने खुद को लिवरपूल में सबसे सुरक्षित और बेहतर हाथों में पाया। मैं यहां के लोगों, क्लब के विजन और क्लब की पेशकश से पूरी तरह आश्वस्त था। यह सब मुझे पूरी तरह से भरोसेमंद लगा। यह मेरे लिए एक आसान फैसला साबित हुआ।"

विर्ट्ज ने लिवरपूल के फैंस को उनके सपोर्ट के लिए आभार जताते हुए कहा, "मैं समर्थन के लिए आपका धन्यवाद करता हूं। मैंने इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर देखा कि वह मुझे कितना चाहते हैं। मैं उनके सामने खेलने और साथ मिलकर कुछ बड़ा करने के लिए उत्सुक हूं। मैं बहुत खुश हूं और इस लंबे इंतजार के लिए मुझे खेद है।"

दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलर्स में शुमार फ्लोरियन विर्ट्ज अब मर्सीसाइड में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। वह कोलोन की यूथ टीम से निकलकर बायर लेवरकूजन के लिए पांच साल से भी अधिक समय तक खेल चुके हैं।

Advertisement

विर्ट्ज ने लिवरपूल के फैंस को उनके सपोर्ट के लिए आभार जताते हुए कहा, "मैं समर्थन के लिए आपका धन्यवाद करता हूं। मैंने इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर देखा कि वह मुझे कितना चाहते हैं। मैं उनके सामने खेलने और साथ मिलकर कुछ बड़ा करने के लिए उत्सुक हूं। मैं बहुत खुश हूं और इस लंबे इंतजार के लिए मुझे खेद है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से अब तक विर्ट्ज ने जर्मनी के लिए 31 मैच खेलते हुए 7 गोल किए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार