होबार्ट हरिकेंस ने विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 के 32वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ बारिश के प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 81 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

होबार्ट हरिकेंस 9 में से 7 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। यह टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, मेलबर्न स्टार्स 8 में से 5 मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

बैलेरीव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में बारिश के चलते 3-3 ओवरों की कटौती की गई। होबार्ट हरिकेंस ने 17 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए।

लिजेल ली ने डेनियल व्याट-हॉज के साथ पहले विकेट के लिए 6.1 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की। लिजेल ली 20 गेंदों में 1 छक्के और 20 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से नैट साइवर-ब्रंट ने व्याट-हॉज के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 124 रन तक पहुंचाया। नैट साइवर-ब्रंट 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

व्याट-हॉज ने एक और शानदार साझेदारी करते हुए कप्तान एलिस विलानी के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जुटाए। विलानी ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि डेनियल व्याट-हॉज ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 71 रन जोड़े।

Advertisement

विपक्षी टीम की तरफ से सोफी डे, एनाबेल सदरलैंड और रिस मैककेना ने 1-1 विकेट निकाला।

व्याट-हॉज ने एक और शानदार साझेदारी करते हुए कप्तान एलिस विलानी के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जुटाए। विलानी ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि डेनियल व्याट-हॉज ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 71 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

विजेता टीम की ओर से मौली स्ट्रानो ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि लिंसी स्मिथ ने 2 विकेट निकाले।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार